फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस वैन पर हमला, पेशी से लौट रहे बंदी को मारी गोली

पुलिस वैन पर हमला, पेशी से लौट रहे बंदी को मारी गोली

Thu, 16 Aug 2018 08:16 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वैन पर हमला, पेशी से लौट रहे बंदी को मारी  गोली
छाता (मथुरा)। छाता के तहसील गेट के बाहर गुरुवार की शाम नकाबपोश बाइक सवारों ने पुलिस वैन पर हमलाकर बंदी को गोली मार दी। जिससे वैन सवार अन्य बंदियों में अफरा तफरी मच गई। मुंसिफ कोर्ट में पेशी से लौटते वक्त हुए हमले में बंदी सीधे कंधे में गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, छाता पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बंदी कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के समधी की हत्या में जेल में बंद है।
विज्ञापन


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के समधी सरमन सिंह की 13 जनवरी 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छाता पुलिस ने हत्या के मामले में कर्मवीर समेत छह लोगों को जेल भेजा था। जेल में बंद छाता के गोहारी निवासी कर्मवीर पुत्र प्रह्लाद गुरुवार की सुबह जेल से छाता के मुंसिफ कोर्ट में तारीख को लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को 3:40 बजे पांच बंदियों को लेेकर पुलिस वैन मथुरा के लिए चली। वैन तहसील के गेट से बाहर निकली ही थी कि बाइक सवारों ने पुलिस वैन पर गोली दाग दी। गोली वैन की जाली से होकर सीधे कर्मवीर के कंधे पर लगी। खून से लथपथ कर्मवीर वैन में गिर पड़ा। वैन सवार पुलिस संभलती, तब तक बाइक सवार हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घायल को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल एसएसपी बबलू कुमार भी पहुंच गए।

चार बंदी बाल-बाल बचे

अलग-अलग मामलों में जेल में निरुद्ध कर्मवीर के अलावा चार बंदी भी पेशी पर आए थे। पेशी से लौटते वक्त बाइक सवारों ने छाता तहसील से बाहर निकलते ही पुलिस वैन पर हमला कर दिया। वैन सवार अन्य बंदियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली कर्मवीर को छोड़कर किसी को गोली नहीं लगी।


पुलिस वैन पर हमले के आरोपी पकड़ने को चार टीमें बनीं

एसएसपी बबलू कुमार ने नयति हास्पिटल पहुंचकर घायल का हाल जाना। एसएसपी ने हत्यारोपी को गोली मारने के मामले में चार टीमों को लगाया है। इसमें सर्विलांस, स्वाट, छाता कोतवाली की दो टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed