{"_id":"5b65dd214f1c1b54208b6eec","slug":"31533402401-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनट बुक छेड़छाड़ में पूर्व पालिकाध्यक्ष को समन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनट बुक छेड़छाड़ में पूर्व पालिकाध्यक्ष को समन जारी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
मिनट बुक छेड़छाड़ में पूर्व पालिकाध्यक्ष को समन जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक के बाद मिनट बुक से छेड़छाड़ करने के मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी को कोर्ट समन जारी किया गया है।
दरअसल, पिछले दिनों नगर पालिका में बोर्ड की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने की। बोर्ड बैठक के बाद पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी के पति तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने मिनट बुक के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद डीएम अमित किशोर ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के नेतृत्व में तीन प्रशासनिक अधिकारियों की टीम का गठन कर मामले की जांच कराई थी। जिसमें पालिकाध्यक्ष के पति राकेश गांधी को दोषी पाया गया था। इसको लेकर मामला कोतवाली नगर में दर्ज कराया गया था। कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मिनट बुक छेड़छाड़ में ही पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी को सीजेएम कोर्ट से समन जारी किया गया है।