फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कंकड़-पत्थर से भरी शिव की डगर

कंकड़-पत्थर से भरी शिव की डगर

Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
कंकड़-पत्थर से भरी शिव की डगर
एटा। हाथ में कलश और पूजा की थाली, नंगे पांव और मन में श्रद्धा लिए भक्त भोले भंडारी के दर्शन को बढ़ते जाते हैं। नंगे पांव में कंकर और कांटे चुभते हैं, फिर भी आस्था डगमगाती नहीं है, लेकिन अव्यवस्थाएं मन को खिन्न जरूर कर देती हैं। घर से साफ मन लेकर भक्त मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन जब भगवान के दरबार के आसपास ही कूड़े के ढेर और गंदगी से सामना होता है, तो भी मन विचलित होता है। शहर के सबसे प्राचीन कैलाश मंदिर के आसपास अव्यवस्थाओं का आलम है। श्रावण मास में प्राचीन कैलाश मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी, लेकिन अब तक मंदिर के आसपास अव्यवस्थाओं को लेकर पालिका और प्रशासन नहीं चेता है।
विज्ञापन

मनोकामना पूर्ण करने वाला है कैलाश मंदिर
डेढ़ सौ साल पुराना कैलाश महादेव मंदिर जिले का सबसे ऊंचा शिवालय है। 190 फीट ऊंचे शिखर वाले मंदिर का गर्भगृह सौ फीट ऊंचा ही नहीं ठोस भी है। मान्यता के अनुसार तत्कालीन राजा राय बहादुर दिलसुख राव ने राज्य की खुशहाली एवं प्रजा को कष्ट से दूर रखने के लिए 1924 में मंदिर का निर्माण कराया था। किवदंती के अनुसार चौमुखी शिवलिंग कवच बनकर चारों दिशाओं से भक्तों की रक्षा करती है।
विज्ञापन

इच्छेश्वर महादेव मंदिर पर भी अव्यवस्था
जलेसर के पटना पक्षी विहार स्थित इच्छेश्वर महादेव मंदिर के पास भी कुछ ऐसा ही आलम है। पक्षी विहार के बींचो-बीच बने इच्छेश्वर महादेव की प्रतिमा के अंदर भी मनोकामना पूर्ण करने की विशाल शक्ति है। प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां मनोकामना पूर्ण के लिए आते हैं। श्रद्धा का मुख्य आकर्षण श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवलिंग बच्चों की गोद में आ जाती है। लेकिन दंभ और ताकत के वश वालों की गोद में नहीं आती है। श्रावण मास के सोमवार और महाशिवरात्रि में मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed