फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिक्षकों को कराना होगा शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन

शिक्षकों को कराना होगा शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन

Sat, 14 Jul 2018 11:26 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को कराना होगा शैक्षिक प्रमाण पत्रों का  सत्यापन
teacher shimla
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती शिक्षकों के बीएड एवं स्नातक शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन आनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पंजीकरण की रसीद बीएसए कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। अन्यथा अगले महीने वेतन नहीं देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डा. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी द्वारा आनलाइन सत्यापन किए जा रहे हैं। सत्यापन के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। जनपद में 29334 शिक्षक भर्ती के अलावा 16448, 12460, 15000 एवं 3500 उर्दू शिक्षक भर्ती से चयनित शिक्षकों को सत्यापन कराने को बीएसए ने निर्देशित किया है। उनकी स्नातक एवं बीएड डिग्री का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन


सत्यापन कराने का मकसद शिक्षकों के असली एवं नकली अभिलेखों की जांच करना है। ऐसे में हाल में हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर का फर्जीवाड़ा होने की आशंका और गहरा गई है। मथुरा में फर्जी तरीके से शिक्षकों की बंपर नियुक्तियां हुई थीं। जो शिक्षक सत्यापन का आनलाइन पंजीकरण नहीं कराएंगे, उनका वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed