{"_id":"5b463d214f1c1b10278b5c0f","slug":"31531329825-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जन सहभागिता एवं जन जागरूकता जरूरी है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक नहीं हुए तो भविष्य के लिए यह विकराल समस्या बन जाएगी। यह बातें उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली के शुभारंभ के दौरान कहीं। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
रैली नगर पालिका परिसर कासगंज से शुरू होकर मेन मार्केट, बारहद्वारी घंटाघर, सब्जी मंडी होते हुए प्रभु पार्क पर जाकर संपन्न हुई। 11 से 25 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा होर्डिंग, पोस्टर, बैनर एवं कैंपों के माध्यम से परिवार कल्याण के प्रति महिलाओं और पुरूषों को जागरूक किया जाएगा।
सीएमओ डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े में 11 से 25 जुलाई तक ब्लाक स्तर पर महिला एवं पुरुष नसबंदी कैंप लगवाए जाएंगे। नसबंदी कैंपों का आयोजन 12 जुलाई को स्वास्थ्य केंद्र कासगंज एवं सोरों में आयोजित होगा। 17 जुलाई को गंजडुंडवारा व पटियाली में, 20 जुलाई को सहावर व अमांपुर, 21 जुलाई को कासगंज एनएसवी कैंप व 24 जुलाई को स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में शिविर का लगाया जाएगा। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अविनाश कुमार, डा. वीके राजपूत, डीपीएम पवन कुमार, डीसीपीएम केपी सिंह, समन्वयक मोहम्मद युसुफ, काउंसलर पूनम सक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फोटो प्रेषित है
बढ़ती जनसंख्या तरक्की में बाधक
कासगंज। कांग्रेस के शहर कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश की तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है। आज देश के सामनेन बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौति है। देश की अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। बढ़ती जनसंख्या के कारण ही आज देश विकसित देशों की कतार में खड़ा नहीं हो पा रहा। बढ़ती जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभी तक किसी सरकार ने गंभीरता से नहीं सोचा। संसद में शीघ्र कानून बनाकर दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए कुछ कड़े नियम लागू किए जाएं। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े में बांटे इंजेक्शन: फोटो
जलेसर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर अंतरा इंजेक्शन और छाया गोली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समस्त आशाओं को तमाम जानकारियां दी गईं।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी डा. पवन शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिम्पा नामक गर्भ निरोधक इंजेक्शन स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर नि:शुल्क लगाया जाएगा। वहीं लाभार्थी एवं महिलाओं को सहयोग राशि भी प्रदान की जाएगी। पखवाड़े में नसबंदी आपरेशन और कॉपर टी प्रतिदिन लगाई जाएगी। वहीं आशा बहनों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डा. अश्वनी मित्तल, डा. जेड पी खान, देवकी नंदन, शालिनी देवी, रूपा देवी, नम्रता सिंह, रेखा मिश्रा, बीपी सिंह, मानपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
जनसंख्या नियंत्रण दिवस: मेले में लिया स्वास्थ्य लाभ
एटा। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जिला पुरुष चिकित्सालय में परिवार कल्याण ‘स्वास्थ्य मेला’ का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी व बचाव के बारे में समझाया गया तथा जांचें की गई।
स्वास्थ्य मेले में 867 रोगियों को उपचारित किया गया जिनमें स्त्री रोग से संबंधित 47 महिलाओं को उपचारित किया गया, 460 लाभार्थियों को कंडोम पैकेट का वितरण किया। मेले में परिवार नियोजन हेतु 28 महिलाओं को गर्भनिरोधक अपनाने की सलाह दी गयी। मेले में एनसीडी कार्यक्रम के तहत लगे स्टाल पर 124 व्यक्तियों की मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच की गयी। 44 गुटखा, बीड़ी एवं तंबाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों को उपचारित किया गया एवं सलाह दी गयी।
स्वास्थ्य मेला में 52 किशोर-किशोरियों को परामर्श दिया गया, 26 सदस्यीय चिकित्सक दल द्वारा मरीजों को उपचार तथा परामर्श दिया गया, मेले में आईसीडीएस विभाग, होम्योपैथी विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा अपने स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग से संबन्धित सुविधा उपलब्ध करायी गयी। इसके अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ-एएनएम, स्टाफ नर्स, फैमिली वेलफेयर काउंसलर, फार्मेसिस्ट, एल.टी. आदि स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करायी गयीं।
स्वास्थ्य मेला में सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, एसीएमओ डा. भगवानदास भिरौरिया एवं डा0 राम सिंह जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. प्रदीप कुमार, प्रेमपाल सिंह, दीपक पाण्डेय, दिलीप, संजय, विवेक, राजकुमार, जसवीर सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।