{"_id":"5b1be6514f1c1b694d8b58ea","slug":"31528555089-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई नौहझील पुलिस पर वांछित ने दागी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश देने गई नौहझील पुलिस पर वांछित ने दागी गोली
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। वांछित को पकड़ने हसनपुर गई नौहझील पुलिस पर हमला हो गया। वांछित ने सीधे पुलिस की टीम पर गोली दाग दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वांछित पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला। पुलिस ने वांछित के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज कराया है।
नौहझील के गांव हसनपुर निवासी सुलेख पुत्र जबर सिंह छेड़छाड़ के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। शुक्रवार की रात वांछित के घर पर होने की खबर नौहझील पुलिस को लग गई। नौहझील पुलिस की टीम ने वांछित को दबोचने के लिए घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते हुए वांछित ने सीधा फायर झोंक दिया।
पुलिस ने बचाव करते हुए उसे पकड़ना चाहा, पर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। एसआई राकेश चंद ने थाना नौहझील में जानलेवा हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में सुलेख फरार चल रहा था। वांछित की जल्द गिरफ्तारी करके उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।