फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पुलिस ने आठ बदमाश किए गिरफ्तार

पुलिस ने आठ बदमाश किए गिरफ्तार

Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आठ बदमाश किए गिरफ्तार
यूपी पुलिस - फोटो : demo pic
एटा। देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आठ बदमाशों केा गिरफ्तार कर पांच लूट, छिनौती की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक लाख 62 रुपये, चार दोपहिया वाहन, पांच मोबाइल, जेवरात और चार तमंचे बरामद किए।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में एएसपी संजय कुमार और सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि देहात पुलिस सहावर रोड नहर पुल समीप दोपहिया वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ दूरी पर स्थित खड़े बदमाशों की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस को आता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोमित उर्फ मोनू निवासी भजुआ रिजोर, ज्ञानसिंह निवासी असरौली कोतवाली देहात, सोनू , पिंटू उर्फ डैंजर निवासी नगला सेवका अमांपुर, शनि उर्फ भोला निवासी नगला गढ़ी अमांपुर, प्रदीप, अमित निवासी राजेंद्र नगर अमांपुर और योगेंद्र निवासी नगला सुम्मेर थाना गंगीरी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक लाख 62 हजार रुपये, एक मोपेड सहित चार दोपहिया वाहन, पांच मोबाइल, चार तमंचा, आठ कारतूस, एक जोड़ी झाले एवं जंजीर बरामद की गई है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


इन वारदातों को दिया अंजाम
 पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने विगत तीन फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र के जीवन नगर मंडी समिति समीप व्यापारी बुद्धसेन से दो लाख 75 हजार रुपये, सात अप्रैल को जसरथपुर क्षेत्र में रुमा देवी से जेवरात, पांच मई को थाना बागवाला क्षेत्र में कृषि विभाग के चंद्रपाल सहित दो लोगों से मोपेड, मोबाइल और नगदी, सात मई को कोतवाली नगर क्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारी रामनिवास से 35 हजार रुपये और 23 अप्रैल को कोतवाली देहात क्षेत्र में बदन सिंह से बाइक, नगदी मोबाइल की लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed