{"_id":"5af728824f1c1be2408b4bd0","slug":"31526147202-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम ने रची थी गल्ला व्यापारी के साथ लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम ने रची थी गल्ला व्यापारी के साथ लूट की साजिश
Updated Sat, 12 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुनीम ने रची थी गल्ला व्यापारी के साथ लूट की साजिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गल्ला व्यापारी से लूट की घटना की साजिश उसके मुनीम ने ही रची थी। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस ने पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लूट के 45 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक बोलेरो, पांच तमंचे और कारतूस बरामद किए। खुलासे पर पुलिस टीम को डीजीपी लखनऊ ने पचास हजार और एडीजी आगरा ने पच्चीस हजार रुपये का पुलिस टीम को इनाम दिया है।
एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गल्ला व्यापारी सचिन निवासी सराह अगहत के साथ लूट की घटना में छह बदमाश शामिल थे। इनमें से एटा पुलिस ने मुन्ना उर्फ चंद्रमोहन, शीतल उर्फ सतेंद्र निवासी किनौड़ी खेराबाद जैथरा, देवेंद्र, राजीव निवासी फतेहपुर अलीगंज और गल्ला व्यापारी के मुनीम हरदीप निवासी उनासी थाना मेरापुर फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बंटी उर्फ संदीप निवासी पुराहार ने फर्रुखाबाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसएसपी एवं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूट के 45 लाख 50 हजार रुपये, पांच तमंचे और 17 कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से बरामद बोलेरो को मैनपुरी से चोरी किया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।
दर्ज नकदी से 15 लाख ज्यादा की बरामदगी
एटा। अलीगंज में गल्ला व्यापारी के साथ लूट और खुलासा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। व्यापारी ने लूट के दिन पुलिस को 30 लाख रुपये बताए थे। वही पुलिस ने खुलासा कर बदमाशों के कब्जे से 45 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की। खुलासा होने और इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद व्यापारी भी सकते में है। लोगों का कहना है कि व्यापारी ने टैक्स अथवा अन्य कमी को लेकर पुलिस को लूट के तीस लाख रुपये बताए थे।
विज्ञापन
मुनीम ने रची थी लूट की साजिश
एटा। गल्ला व्यापारी सचिन के पास काफी दिनों उसके परिवार का हरदीप पुत्र नेम सिंह मुनीम का काम करता है। पुलिस ने बताया कि मुनीम को पूरी बात पता थी। उसने ही सरगना मुन्ना के साथ लूट की साजिश रची थी। हरदीप द्वारा लोकेशन बताने पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।