फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फसल बीमा करने वाली कंपनी नहीं दे रहीं रसीद

फसल बीमा करने वाली कंपनी नहीं दे रहीं रसीद

Wed, 18 Apr 2018 08:15 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
फसल बीमा करने वाली कंपनी नहीं दे रहीं रसीद
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल का बीमा कराने वाले 2.50 लाख किसानों को कंपनी ने कोई रसीद नहीं दी है। किसानों का कहना है कि यदि बाद में कोई रसीद मांगेगा तो वह कहां से देंगे। किसान दिवस में यह मुद्दा जोरदारी से उठाया गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को राजीव भवन में एडीएम वित्त रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, किशनपुर के कैलाश प्रधान, बेरा के किसान शैलेंद्र सिंह, जुल्हेंदी के प्रो. नवाब सिंह ने कहा कि बीमा कंपनी टाटा एआईजी ने जनपद के ढाई लाख किसानों से 7.50 करोड़ रुपया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किश्त के रूप में ले लिया, लेकिन अब जब किसानों की फसल ओलावृष्टि से खराब हो गई है उन्हें बीमा कराने की शर्तों का भी पता नहीं है। अब अफसर नुकसान कम बताकर बीमा कंपनी को लाभ पहुंचाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


ककरेटिया के हाकिम सिंह, सिहोरा के ओमवीर सिंह राणा, देवेंद्र सिंह ने बैंकों में किसानों को टरकाने का आरोप लगाया। कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर उनका ओलावृष्टि से प्रभावित हुए गेहूं को नहीं खरीदा जा रहा। इस दौरान उपकृषि निदेशक धुरेंद कुमार, कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, एलडीएम प्रमोद शर्मा सहित बीमा कंपनी टाटा एआईजी के राहुल त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed