{"_id":"5ad23bf84f1c1ba6018b48c7","slug":"31523727352-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से टूंडला, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में सर्वाधिक नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से टूंडला, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में सर्वाधिक नुकसान
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
वर्षा से भीगा खेत में कटा गेहूं।
- फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद। बुधवार को आए आंधी-तूफान और बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान जिले की तीन तहसीलों में हुआ है। इन तीन तहसीलों में कृषि विभाग द्वारा चिह्नित 91 गांवों में कराए गए सर्वे के अनुसार लगभग 39 गांवों में 35 से 50 प्रतिशत तक फसलीय नुकसान हुआ है।
बुधवार को आईं आंधी-तूफान और बारिश ने जिले की टूंडला, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद तहसील में सर्वाधिक कहर बरपाया। इन तहसीलों में सर्वाधिक 35 से 50 प्रतिशत तक फसलीय नुकसान हुआ है।
तहसील स्तरीय रिपोर्ट के आधार पर सर्वे के लिए चिह्नित किए गए 91 गांवों में से 39 गांवों में आंधी अथवा उससे ज्यादा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। कृषि विभाग, बीमा कंपनी की संयुक्त टीमों द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार जसराना एवं सिरसागंज तहसील में अन्य की अपेक्षा लगभग पांच से 10 प्रतिशत नुकसान की बात सामने आई।
विज्ञापन
हालांकि सर्वे को निकली टीमों ने अपनी जांच का दायरा बढ़ता हुए 15-16 अन्य ग्रामों को भी सर्वे में शामिल करने का निर्णय लिया है। पूर्व में इन गांवों को सर्वे में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन मौके पर फसलीय नुकसान का जायजा लेेने के बाद इन गांवों को भी सर्वे में शामिल किया जा रहा है।
प्रभावित किसानों की सूची हो रही तैयार
उपनिदेशक कृषि डा. हंसराज ने बताया कि सर्वे के बाद जिन किसानों को 33 प्रतिशत से ज्यादा फसलीय नुकसान हुआ है। उनकी सूची तैयार की जा रही है। फाइनल सूची तैयार होते ही जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
इन गांवों में हुआ सर्वाधिक नुकसान
फिरोजाबाद। टूंडला तहसील का रूधऊ मुस्तकिल, बाघई, बनकट, लतीफपुर, सिरौलिया, त्रिलोकपुर, कुतुबपुर जारखी, गढ़ी जाफर, टीकरी, नगला बलिया, अनवारा, रसूलाबाद, एलई, धीरपुरा, नियामतपुर, नगला सिंघी, कुतुबपुर साहब, भीकनपुर बझेड़ा, फिरोजाबाद तहसील के गांव गुदाऊं, कूर्रीकूपा, वासदेवपुर, चंद्रवार, ढोलपुरा, लालऊ, वैदी व लतुर्रा के अतिरिक्त मटसेना, हिरनगांव, शिकोहाबाद तहसील के गोविंदपुर, राजपुर वलई, नावली, मोहिनीपुर, हरैया व सिरसागंज तहसील के अकबरपुर सराय, गुरैया सुयलपुर, सोथरा, सूरजपुर सोथरा में हुए सर्वे के दौरान 35 से 50 प्रतिशत फसलीय नुकसान हुआ है।