{"_id":"5abf9d584f1c1bed618b4bdc","slug":"31522507096-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट कटै मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलवीरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट कटै मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलवीरा...
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जी
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हनुमान की भक्ति में डूबा रहा हर कोई। जगह-जगह भंडारे हुए। प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिरों में रामायण पाठ, सुंदरकांड, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक के पाठ किए और हवन पूजन किया गया। जगह-जगह हनुमान जी को भोग लगाया गया है। हनुमान मंदिरों में छप्पन भोग लगाए और फूलबंगला सजाए गए।
शनिवार को मनाए गए हनुमान जन्मोत्सव को लेकर एक सप्ताह पूर्व से हनुमान मंदिरों की साफ सफाई, रंगाई पुताई के काम चल रहे थे। शनिवार सुबह विभिन्न मंदिरों में हनुमान जी का अभिषेक किया गया और सिंदूर-चमेली के तेल का चोला चढ़ाया गया। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही हनुमान जी की पूजा अर्चना करने वालों की लाइन लगी रही। पूजा-अर्चना के साथ ही मंदिरों व घरों में लोगों ने रामायण व खासकर सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण का पाठ किया और हवन पूजन किया।
हनुमान जी को मेवा मिष्ठान, बूंदी, फल आदि का भोग लगाया और आरती उतारी। दोपहर को फूल बंगला सजाए और छप्पन भोग के दर्शन कराए। हनुमान जन्मोत्सव पर दिन पर हनुमान मंदिरों में हनुमान व भगवान राम चंद्र के जयकारे लगाए और दोपहर से भंडारा किया और प्रसाद बांटा। घरों में लोगों ने हनुमान जी की पूजा की और हनुमान व सुंदर कांड के पाठ किए और प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदर कांड का पाठ
फरह। हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर पर फूलबंगला सजाया गया। इस दौरान सुंदर कांड का पाठ किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित कुश्ती दंगल में दूर दराज के पहलवानों ने कुश्तियां लड़ी। इस मौके पर पप्पू प्रधान, क्षेत्रपाल सिंह, सतीश चंद, श्याम, रतन सिंह, सुंदर सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।