{"_id":"5abcf76a4f1c1bd4618b458a","slug":"31522333546-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटलू गिरोह का एक लुटेरा पकड़ा, तीन भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टटलू गिरोह का एक लुटेरा पकड़ा, तीन भाग निकले
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। सोशल साइटों पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन देकर फंसाए गए गोरखपुर के दो लोगों से दो लाख रुपये की लूट करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। तीन दिन के अंदर ही एक टटलू गिरोह के लुटेरे को पुलिस ने पकड़ लिया है। इससे 20 हजार रुपये, मोबाइल, तमंचा बरामद हुआ है। तीन टटलू भाग जाने में सफल रहे।
कुछ दिन पूर्व ओएलएक्स पर स्विफ्ट डिजार कार दिखाकर टटलू गिरोह के सदस्यों ने राकेश भारती पुत्र केदारनाथ भारती निवासी जंगल माता थाना शाहपुर जिला गोरखपुर और बुद्ध प्रकाश गिरि पुत्र अंशुमान गिरि निवासी जिगिनिया साहपुर थाना वेलघाट जिला गोरखपुर को गोवर्धन बुला लिया। ये लोग तय हुई खरीद की गाड़ी की नकद कीमत की आधी कीमत 2.10 लाख रुपये और बाकी चेक लेकर आ गए।
टटलू गिरोह के सदस्य इन्हें दोसेरस व मंडोरा के जंगल वाले रास्ते गाड़ी दिखाने ले गए। यहां तमंचा के बल पर इनसे रुपये लूट लिए। सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार रात दोसेरस बंबा की पुलिया के निकट पुलिस ने घेराबंदी कर कपिल शर्मा निवासी मढ़ोरा थाना गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया। इसके तीन साथी भाग गए।