{"_id":"5a941a144f1c1b9b248b72ce","slug":"31519655444-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी सैलानी ले रहे वैदिक संस्कृति का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी सैलानी ले रहे वैदिक संस्कृति का ज्ञान
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज के होली महोत्सव में भाग लेने आए विश्व के कई देशों के विदेशी सैलानियों ने रविवार को भारतीय वैदिक संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त किया। नगर की शीतलछाया कालौनी स्थित जीवा आश्रम में इन विदेशियों ने महंत सत्यनारायण दास एवं परमहंस स्वामी विश्वानंद महाराज से वैदिक संस्कृति एवं ब्रज परंपराओं का ज्ञान लिया।
विज्ञापन
महंत सत्यनारायण दास ने कहा कि समय-समय पर विदेशी सैलानी भारत के ऋषि-मुनियों से भारतीय संस्कृति, सनातन हिंदू धर्म, जीवनशैली, आध्यात्मिक एवं धार्मिकता का ज्ञान लेने के लिए आते जाते रहे हैं स्वामी विश्वानंद ने बताया कि अमेरिका, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, रुस, कनाडा, इंग्लैंड, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका आदि देशों से 200 से अधिक विदेशी सैलानी इस समय वृंदावन में ब्रज के होली उत्सव में भाग लेकर वैदिक संस्कृति, भक्ति परपंराओं का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। इस अवसर पर पं. लकुट प्रसाद, अनुराग शुक्ला, पद्मनाभ दास, गोकुलानंद, श्रीकृष्णदास, दयालदास, डा. अनूप कुमार मिश्रा, रविकुमार शर्मा, आनंद शुक्ला, जया कमला दासी उपस्थित थे।
विज्ञापन