फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अलीगंज: 36 लाख लीटर पानी में ही हो रहा गुजारा

अलीगंज: 36 लाख लीटर पानी में ही हो रहा गुजारा

Sat, 10 Feb 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज: 36 लाख लीटर पानी में ही हो रहा गुजारा
पानी की सप्लाई में फुंक रही 50 लाख की बिजली - फोटो : अमर उजाला
एटा। कहां तो तय था चिरागा हर एक घर के लिए, कहां चिराग मयस्सर नहीं शहर भर के लिए...। जी हां! शायर दुष्यंत कुमार की पंक्तियां अलीगंज क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं की हकीकत बताती हैं। क्षेत्र में जनता को जीने के लिए 50 लाख लीटर पानी की आपूर्ति चाहिए, लेकिन महज 36 लाख लीटर में जिंदगी कट रही है। पांच में से दो नलकूप काम कर रहे हैं और दो में से एक ओवरहेड टैंक सूखा है। पेयजल का हाल यह है कि पानी के साथ कीड़े लोगों की सेहत के लिए खतरा बन रहे हैं। यह आलम अकेले अलीगंज नगर पालिका का नहीं अपितु जैथरा और राजा का रामपुर नगर पंचायत का भी है। यहां भी पेयजल व्यवस्थाएं हाशिये पर हैं।
विज्ञापन


अलीगंज नगर पालिका क्षेत्र में कुल पचास हजार की आबादी को प्रतिदिन 50 लाख लीटर पानी चाहिए। हालांकि पालिका तीन नलकूप, सौ हैंडपंप और एक ओवरहेड टैंक के सहारे महज 36 लाख लीटर पानी मुहैया करा पा रही है। वहीं नगर में 100 से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इनमें से तमाम इंडिया मार्का हैंडपंप या तो खराब हैं या उनमें पानी कम निकल रहा है।
विज्ञापन


वहीं 40 साल पुरानी पानी की टंकी 10 साल से खराब पड़ी है। पालिका अधिकारियों ने बताया कि नगर में लीकेज बंद करने का काम चल रहा है। बंद नलकूपों की मरम्मत कराई जा रही है। पुरानी पाइप लाइन जर्जर होने के कारण उसे सही कराया जा रहा है। गर्मी आते-आते पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जैथरा में कम प्रेशर से आ रहा पानी
जैथरा नगर पंचायत में कुल 12012 परिवार हैं। इन्हें प्रतिदिन 12 लाख लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन पंचायत महज दो लाख लीटर पानी मुहैया करवा पाती है। पंचायत के दो नलकूप सही हैं, लेकिन पानी का प्रेशर कम है। वहीं 50 हैंडपंपों में से अधिकांश काम ही नहीं करते है। पंचायत अधिकारी बताते हैं कि नलकूप को दुरुस्त कराने के लिए तैयारी चल रही है। गर्मियों में समस्या खत्म कर दी जाएगी।

-----------
राजा का रामपुर में लगती हैं कतारें
राजा का रामपुर क्षेत्र में 11652 परिवारों को महज दो लाख लीटर पानी मिल रहा है। यहां भी दो में से एक नलकूप के सहारे व्यवस्था टिकी है। लोगों को सुबह शाम पानी के लिए हैंडपंप पर कतारें लगानी पड़ती हैं।
-----------
कहते हैं आंकड़े
अलीगंज में पानी की आवश्यकता- 50 लाख लीटर
अलीगंज में पानी की आपूर्ति- 36 लाख लीटर
अलीगंज में पानी की कमी- 14 लाख लीटर
अलीगंज में प्रति व्यक्ति मिल रहा पानी- 72 लीटर
अलीगंज में कुल नलकूप- 5
अलीगंज में चालू नलकूप- 2
अलीगंज में खराब पड़े नलकूप- 3
कुल ओवर हैड टैंक- 2
खराब पड़े ओवर हैड टैंक- 1
जैथरा में कुल पानी की आवश्यकता- 12लाख लीटर
जैथरा में पानी की आपूर्ति- एक लाख लीटर
जैथरा में पानी की कमी- 11 लाख लीटर
जैथरा में प्रति व्यक्ति मिल रहा पानी- 8 लीटर
जैथरा में कुल नलकूप- 2
जैथरा में चालू नलकूप- 2
राजा का रामपुर में कुल पानी की आवश्यकता- 11 लाख लीटर
राजा का रामपुर में पानी की आपूर्ति- दो लाख लीटर
राजा का रामपुर में पानी की कमी- नौ लाख लीटर
राजा का रामपुर में प्रति व्यक्ति मिल रहा पानी- 17 लीटर
राजा का रामपुर में कुल नलकूप- 2
राजा का रामपुर में चालू नलकूप- 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed