फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सहकारिता चुनाव-समितियों पर चस्पा हुई अनंतिम सूची

सहकारिता चुनाव-समितियों पर चस्पा हुई अनंतिम सूची

Mon, 15 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव-समितियों पर चस्पा हुई अनंतिम सूची
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। सहकारिता चुनावों को लेकर सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन संबंधित साधन सहकारिता समितियों पर करा दिया गया। हालांकि एक समिति पर दोपहर तक सूची चस्पा नहीं होने पर सहकारिता विभाग में हड़कंप मचा रहा। हालांकि दोपहर बाद सूची चस्पा करा दी गई।
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव की सरगर्मियां गति पकड़ रहीं हैं।

आयोग के निर्देश पर जिले क ी सभी 94 साधन सहकारी समितियों में सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करा दिया गया। अनंतिम मतदाता सूची को लेकर आगामी 17 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। वहीं सूची टूंडला ब्लाक क्षेत्रांर्गत साधन सहकारी समिति बाघई में दोपहर तक मतदाता सूची चस्पा नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों में खलबली बढ़ गई। इसकी सूचना डीएम को भी दी गई। हालांकि एआर काआपरेटिव द्वारा मामला संज्ञान में आने के बाद अन्य अधिकारियों को भेज कर सूची प्रकाशित कराई गई।
विज्ञापन


मटसेना साधन सहकारी समिति में फर्जी तरीके से सदस्य बनाने के मामले में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम नेहा शर्मा से मिला। भाजपा नेताओं का कहना था कि फर्जीवाड़ा की जांच प्रक्रिया पूरी होने से पूर्व समिति सदस्यों की सूची में फर्जी तरीके से शामिल सदस्यों के नाम भी जोड़ दिए गए हैं। भाजपा नेताओं ने डीएम से प्रकरण की जांच रिपोर्ट तलब कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed