{"_id":"5a464e064f1c1b35338b56fb","slug":"31514556934-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकुंठ एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकुंठ एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। पौष मास की वैकुंठ एकादशी को वृंदावन के मंदिरों में भारी भीड़ रही। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, राधा श्यामसुंदर मंदिर आदि में सुबह से अपने आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर प्रागंण भगवान के जयकारों से गूंजे रहे थे। श्रद्धालु आराध्य के दर्शन के लिए लालायित नजर आ रहे थे। यमुना स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालु कम ही नजर आए लेकिन परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु राधे-राधे, बांकेबिहारी के जयकारे लगाते चल रहे थे।
उधर, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को दर्शन को उमड़ी भीड़ से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। मंदिर के सभी प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने से मंदिर में भी अव्यवस्था फैल गई। मंदिर के प्रवेश गेट से लेकर निकास गेट तक अव्यवस्थाओं से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के बढ़ते दबाव के चलते पुलिस को वीआईपी रोड से बांकेबिहारी मंदिर की ओर आने वाले रास्ते को रोकना पड़ा।