{"_id":"5a43ace44f1c1b3c3d8c040f","slug":"31514384612-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कें और गंदगी से दो-चार होंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कें और गंदगी से दो-चार होंगे श्रद्धालु
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। मंदिरों की नगरी में गंदगी का अंबार है, स्वच्छता के लिए चलाए गए प्रशासनिक अभियानों का असर होता नहीं दिख रहा है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर और विचरण करते जानवर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। इन दिनों श्रीकृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन में नव वर्ष की तैयारियां यौवन पर हैं। ठाकुरजी के श्रीचरणों में नववर्ष मनाने के लिए श्रद्धालु कान्हा की क्रीड़ा नगरी में पहुंच रहे हैं, लेकिन नगर निगम उदासीन बना हुआ है।
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले श्रोतमुनी रोड, हरिमिलापी आश्रम, किशोरपुरा, विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज, जंगल कट्टी, गौरानगर कालोनी, ज्ञान गुदड़ी, चार संप्रदाय पानीघाट रोड आदि इलाकों पर फैली गंदगी नगर निगम प्रशासन के स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है।
मंदिर मार्ग की सड़कें भी जर्जर
प्रमुख मंदिरों को जाने वाले ज्यादातर मार्ग भी जर्जर हाल में हैं। इन सड़कों पर बाहर से आए श्रद्धालु और पर्यटक ठोकरें खा रहे हैं। इधर, नगर की कुंज गलियों में भी ना रोशनी की व्यवस्था की गई है और न सड़कों और गलियों की मरम्मत कराई गई है।