{"_id":"5a3bba854f1c1bbd208b7f0b","slug":"31513863813-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। नगला सालिक में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किरन देवी पुत्री नाथूराम निवासी जधई सिकंदरपुर वैश्य की शादी 4 वर्ष पूर्व गवेंद्र सिंह पुत्र करन सिंह निवासी नगला सालिक सहावर के साथ 4 वर्ष पूर्व हुई। शुक्रवार को उसकी हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किरन की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के शव के पास कोई भी ससुरालीजन नहीं मिला। तबियत खराब होने की जानकारी करने पर ससुरालीजन गुमराह करते रहे। उन्होंने पति, देवर सौरभ, ननद पूजा, सरसौता आदि उसे परेशान करते थे। इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के मुंह से खून के साथ झाग निकल रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही स्थिति पता चल सकेगी। अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।