फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Canter crashes into tractor-trolley; driver and cleaner trapped in the cabin.

Etah News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा कैंटर, चालक और क्लीनर केबिन में फंसे

Thu, 15 Oct 2026 12:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Canter crashes into tractor-trolley; driver and cleaner trapped in the cabin.
सकीट। मलावन क्षेत्र में मंगलवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आयशर कैंटर घुस गई। हादसे में सुल्तानपुर के कैंटर चालक ओमप्रकाश और क्लीनर गोलू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। जिला अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार चौरसिया ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली मलावन की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार चौरसिया दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ओमप्रकाश और गोलू को बाहर निकाला। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कैंटर पानीपत से गोरखपुर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed