{"_id":"6acfd024739b641942074184","slug":"etahs-kinjal-won-the-gold-medal-at-the-national-kabaddi-championship-etah-news-c-163-1-eta1002-158358-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नेशनल कबड्डी में एटा की किंजल ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नेशनल कबड्डी में एटा की किंजल ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। अंडर-19 नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी किंजल ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में किंजल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित कोच ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
किंजल पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित रूप से कबड्डी का अभ्यास करती हैं। स्टेडियम में लगातार अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए उन्होंने विभिन्न चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बुलंदशहर में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यहां बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में जिले से चयनित एकमात्र खिलाड़ी के रूप में किंजल ने शानदार खेल दिखाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
उनकी इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि किंजल स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने किंजल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। वहीं हेमलता कोच प्रवेंद्र और शिवम ने भी किंजल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।