फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ठाकुरजी कितनी देर दर्शन देंगे, कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

ठाकुरजी कितनी देर दर्शन देंगे, कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

Mon, 18 Dec 2017 07:57 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरजी कितनी देर दर्शन देंगे, कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई
कृष्णा - फोटो : डेमो
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों का समय बढ़ाए जाने का मुद्दा कोर्ट पहुंच गया है। मामले में प्रशासनिक पहल पर सोमवार को सुनवाई भी शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने धार्मिक आस्था से जुडे़ इस अहम मसले पर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


वृंदावन स्थित विश्वविख्यात बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। ताजा प्रशासनिक आंकलन के मुताबिक साल भर में 1.25 करोड़ भक्त यहां दर्शन को आ रहे हैं। खासकर अक्षय तृतीया, गुरुपूर्णिमा, हरियाली तीज, जन्माष्टमी, शरद पूर्णिमा, भाई दूज और होली पर तो यह संख्या एक दिन में ही 3 से 3.5 लाख रहती है। इसी को आधार बनाकर पिछले दिनों प्रशासन ने मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के समक्ष दर्शन का समय बढ़ाए जाने की अपील की थी।
विज्ञापन


इसी अपील पर ठाकुर बांकेबिहारी को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई न्यायिक प्रक्रिया के दौरान आपत्तियां सुनी गईं। इसमें दीपक शर्मा, नंदलाल चतुर्वेदी, सौरभ गौड़, ब्रजेश गौतम, बीके गौतम, श्रीदास प्रजापति, भगवान दास चौधरी ने कोर्ट में आपत्तियां दर्ज कराईं। डीजीसी सिविल बद्रीप्रसाद सिंह की ओर से प्रशासनिक पक्ष रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहारीजी प्रबंध कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गौरव गोस्वामी, राजीव मुकंद गोस्वामी, मोर मुकुट गोस्वामी, रवि गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, हरि शंकर गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, अविनाश गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी, बालकिशन गोस्वामी, हरी शंकर गोस्वामी ने अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट से और समय मांगा। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 21 दिसंबर तय कर दी है।


मंदिर की प्रबंध कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में कहा है कि बिहारी जी की बाल सेवा है, इसलिए उनकी सेवा में समय बढ़ाने से व्यवधान होगा। इधर, डीजीसी सिविल बद्रीप्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हाेंने कोर्ट को बताया कि स्कीम फॉर मैनेजमेंट ऑफ श्रीबांकेबिहारी जी महाराज मंदिर के तहत ही ठाकुर जी के भक्तों की सुविधा को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सदर ने मंदिर के खुलने की समय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed