{"_id":"5a32b8904f1c1baf678c192e","slug":"31513273488-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों की स्वच्छता होगी पहली प्राथमिकता: पालिकाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों की स्वच्छता होगी पहली प्राथमिकता: पालिकाध्यक्ष
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोरों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। शपथ ग्रहण के बाद पहली बार कार्यालय पहुंची नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों व उनके विभाग के बारे में जानकारी ली।
पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान को सर्वोपरि बताते हुए सफाई निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को तीर्थनगरी को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह उनकी प्राथमिकता हैं। तीर्थनगरी होने के कारण यहां हर समय श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है। गंदगी देखकर श्रद्धालुओं की भावनाएं विचलित न हों। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी भी निकायों में पूर्ण स्वच्छता के पक्ष धर हैं।
उन्होंने सफाई निरीक्षक को कस्बे में एनाउंसमेंट कराके नागरिकों से कूड़ा घरों से बाहर फेंकने को दंडनीय अपराध बताकर कूड़ा पालिका की कूड़ा गाड़ी में ही डालने की अपील करने को कहा। आवारा पशुओं के विचरण पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने इन पर पूरी तरह रोक लगाएं। पेयजल निरीक्षक पंकज भार्गव से पेयजल आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पथ प्रकाश निरीक्षक रवेंद्र पाल सैनी को हरि की पैड़ी परिक्रमा मार्ग, मुख्य बाजारों व गलियों में खराब पड़े एलईडी लाइटों को बदलकर रोशन करने के निर्देश दिए। ताकि रात्रि में आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो। इस मौके पर प्रधान लिपिक जयप्रकाश दुबे, कमाल हसन रहे।