फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भूमाफियाओं की लस्ट में भी माफिया राज

भूमाफियाओं की लस्ट में भी माफिया राज

Thu, 14 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
भूमाफियाओं की  लस्ट में भी माफिया राज
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने टॉप 10 भूमाफियाओं की सूची जारी कर गांव के दबंगों को नाप दिया। हालांकि शहरी क्षेत्र में जमीनों पर कब्जा करने वालों को नजरअंदाज कर दिया गया है। डीएम और एसएसपी के हस्ताक्षर कराकर सूची को शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर भू माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। करोड़ों की सरकारी जमीनों पर भी कब्जा है। अलीगंज रोड, शिकोहाबाद रोड के साथ-साथ शहर के रिहायशी इलाकाें मेें भी कब्जों की भरमार है। हालांकि ऐसे भूमाफियाओं की ओर प्रशासन की नजर नहीं गई।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी टॉप-10 लिस्ट
माफिया-1
गांव विजैदपुर निवासी पिता-पुत्र चुन्नीलाल और देशराज का नाम प्रशासन ने भूमाफिया के तौर पर चिह्नित कर शासन को भेजा है। भूमाफिया बाप-बेटे से प्रशासन ने साढ़े 12 लाख रुपये की जमीन मुक्त कराई है। इनके खिलाफ थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफिया- 2
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव जिरौलिया के ग्राम प्रधान राम सिंह का नाम भी सूची में शामिल है। इनसे साढ़े 17 लाख रुपये की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

माफिया- 3
तहसील जलेसर के गांव वीरनगर निवासी रमेशचंद्र, सरनाम, धनपाल और साहब सिंह से प्रशासन ने 9952000 रुपये की पांच हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराकर प्रधान के सुपुर्द किया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

माफिया- 4
जलेसर के गांव जैनपुरा निवासी रतन सिंह पुत्र धनीराम से 17 लाख रुपये की एक हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराकर प्रधान को सौंपी गई। भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

माफिया- 5
तहसील जलेसर के गांव जैनपुरा के ही सौदान सिंह पुत्र धनीराम पर भी 17 लाख रुपये की एक हेक्टेयर भूमि को कब्जा करने का आरोप है। प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।

माफिया- 6
जलेसर के ही गांव लोधीपुर निवासी मुकेश पुत्र होडिल सिंह से 1.170 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। बताया जाता है कि जमीन की कीमत 19 लाख 90 हजार रुपये है। जमीन को प्रधान की सुपुर्दगी में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

माफिया- 7
जलेसर के लखावन निवासी सुम्मेर, छोटेलाल, रामजीलाल, रामस्वरूप से 85 लाख रुपये की पांच हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। मामले में 22 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 67 की कार्रवाई की गई है। साथ ही जमीन को प्रधान को सुपुर्द किया गया है।

माफिया-8
जलेसर के तोसरी, यासीन, सब्बीर निवासी मोहल्ला सरायखानम से 21 लाख चार हजार रुपये की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। मामले में धारा 151 की कार्रवाई चल रही है।

माफिया-9
अवागढ़ के गांव मोहनपुर निवासी हसीन खान को भी भूमाफिया की सूची में शामिल किया गया है। इनपर 21 लाख 48 हजार रुपये की 1.263 हेक्टेयर जमीन कब्जा करने का आरोप है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

माफिया- 10
जलेसर के जैनपुरा निवासी अमर सिंह पुत्र धनीराम का नाम भी भूमाफियाओें में दर्ज है। इन पर भी 17 लाख की एक हेक्टेयर भूमि कब्जाने का आरोप है। प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जमीन को प्रधान को सौंप दिया है।

तीनों भाइयों को किया भूमाफियाओं की सूची में शामिल
भूमाफियाओं की सूची में जलेसर के गांव जैनपुरा के तीन भाइयों के नाम अलग-अलग देकर कोरम पूरा किया गया है। तीनों भाइयों से एक-एक हेक्टेयर भूमि को अलग-अलग कब्जा मुक्त कराने का दावा किया गया है।


अलीगंज-जैथरा के कब्जे नजर अंदाज
प्रशासन ने पूरी सूची में जलेसर-अवागढ़ क्षेत्र के भूमाफिया शामिल किए हैं। हालांकि कब्जों से त्रस्त रहे अलीगंज-जैथरा और मारहरा क्षेत्र का जिक्र तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed