{"_id":"5a3167e04f1c1bc1678c15f7","slug":"31513187296-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण की टीम देख बच्चों को लेकर भागीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण की टीम देख बच्चों को लेकर भागीं महिलाएं
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vaccine Reminder app
कुरावली (मैनपुरी)। टीकाकरण करने की लिए डेरा बंजारा रीछपुरा पहुंची टीम को देख महिलाएं बच्चों को लेकर भागीं। एसडीएम और चिकित्साधीक्षक ने थाना पुलिस के साथ पहुंचकर बंजारों को समझा-बुझाकर बच्चों का टीकाकरण कराया।
जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण का इस समय मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत टीकाकरण की टीम बुधवार को जैसे ही ग्राम रीछपुरा स्थित डेरा बंजारा पहुंची, तो बंजारा समुदाय की कुछ महिलाएं अपने-अपने बच्चों को लेकर भाग गईं। कुछ महिलाओं द्वारा टीकाकरण टीम की महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।
परेशान महिला स्वास्थ्यकर्मी ने चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान को जानकारी दी गई। चिकित्साधीक्षक ने एसडीएम शिवप्रताप सिंह, इंसपेक्टर रोहिताश सिंह को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम तथा चिकित्साधीक्षक द्वारा बंजारों को समझाया गया।
विज्ञापन
कुछ बंजारों का कहना था कि टीकाकरण के पश्चात बच्चे बीमार हो जाते हैं जिनके उपचार के लिये उनके पास रूपये नहीं हैं। चिकित्साधीक्षक द्वारा बंजारों को उनके बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने को परामर्श दिया गया।
जिसके बाद बच्चों को पोलियो, टीवी, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी, निमोनिया, खसरा के टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम की एएनएम मिथलेश, आशा अनीता, अमित कुमार द्वारा टीके लगाए गए।