{"_id":"5a2fe1e04f1c1bee688c1335","slug":"31513087456-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन में नहीं दिखेंगे डीजल टेंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन में नहीं दिखेंगे डीजल टेंपो
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन और मथुरा में चल रहे डीजल टेंपो का जल्द ही सड़कों पर संचालन बंद हो जाएगा। एआरटीओ ने मथुरा वृंदावन की सड़कों पर मुनादी कराकर डीजल टेंपो का संचालन रोकने की अपील की।
ताज ट्रिपेजियम जोन के अंतर्गत मथुरा और वृंदावन में डीजल चालित टेंपो को प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके तहत डीजल टेंपों के परमिट एआरटीओ ने पहले ही बंद कर दिए, लेकिन आज भी सैकड़ों टेंपो बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। एआरटीओ प्रथम एनचंद्र गौतम ने बताया कि वृंदावन मथुरा में डीजल टेंपो का संचालन बंद कर दिया गया है।
जल्द ही डीजल टेंपो को सड़कों से हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांट, कोसी और नंदगांव में सीएनजी पंप न होने के कारण वहां अभी डीजल टेंपो के संचालन को प्रतिबंधित नहीं किया गया है।