{"_id":"5a2ecd304f1c1b686a8b8e6c","slug":"31513016624-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की हत्या के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड की हत्या के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन/चौमुहां (मथुरा)। गांव गोपालगढ़ निवासी गार्ड की हत्या के मुख्य आरोपी ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस ने एक अन्य आरोपी को रुक्मिणी विहार कालोनी से गिरफ्तार किया है। नामजद एक आरोपी सहित अन्य लोग अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए बाहरी जनपदों में दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपियों के कई करीबी और रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
4 दिसंबर की रात गोपालगढ़ निवासी गार्ड रतनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपियों के तीन घरों को फूंक डाला गया था। इस हत्याकांड के बाद से ही गांव में दहशत और भय का माहौल है। पीड़ितों के घरों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी श्रीचंद्र और गोपीचंद्र की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही थी। तफ्तीश के दौरान ही पुलिस ने श्रीचंद्र और गोपीचंद्र के साले अनिल और उसके करीबी दोस्त के अलावा दो अज्ञात लोगों के नाम भी बढ़ा दिए। पुलिस ने रविवार रात मैनपुरी में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही श्रीचंद की पत्नी से भी पूछताछ की थी।
उधर, पुलिस के दबाव के कारण श्रीचंद्र ने सोमवार की दोपहर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि सत्यवीर को रुक्मिणी विहार कालोनी में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। सत्यवीर के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी गोपीचंद्र और अनिल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।