{"_id":"5a2c22f84f1c1bd9798c1b7e","slug":"31512841976-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में नाबालिग को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में नाबालिग को बनाया बंधक
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बच्चा
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मोबाइल चोरी के आरोप में महिला ने एक नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर घर के अंदर कई घंटे बैठाए रखा। जानकारी उसके पति को हुई तो उसने तुरंत छुड़वा कर उसे थाने ले जाने की बात कही। थाना पुलिस ने ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आने की बात कही है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में एक महिला का चार साल का पुत्र घर के बाहर दरवाजे पर मोबाइल से खेल रहा था। इसी दौरान दो नाबालिग बालक से मोबाइल छीन ले गए। मोबाइल छीनने के कारण बालक रोने लगा। परिजन मोबाइल चोरी करने वाले लोगों की खोजबीन करते रहे।
शनिवार को मोहल्ला आजाद नगर निवासी नाबालिग को दबोच कर पहले उसे पीटा और मोबाइल का पता लगाने के लिए नाबालिग को महिला ने हाथ और पैर बांधने के साथ ही उसे घर के दरवाजे से बांध दिया। ताकि भागने न पाए। नाबालिग कई घंटे तक बंधा रहा।
विज्ञापन
हालांकि दोपहर बाद जब महिला के पति घर पहुंचा तो उन्होंने रस्सी से बांधे गए नाबालिग को छुड़वा दिया। एसओ लाइनपार तेजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।