फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राजबब्बर ने आचार संहिता उल्लंघन कर किया रोड शो

राजबब्बर ने आचार संहिता उल्लंघन कर किया रोड शो

Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
राजबब्बर ने आचार संहिता उल्लंघन कर किया रोड शो
फिरोजाबाद। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद राजबब्बर ने शुक्रवार शाम को अनुमति का निर्धारित समय तोड़ते हुए रोड शो किया। वह चार घंटे देरी से पहुंचे। प्रशासन ने पूरे रोड शो की वीडियोग्राफी कराई है। नैनी ग्लास के पास सभा के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, कुर्सियां तक फिंक गईं। धक्कामुक्की होने लगी। कई लोग गिर गए। आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के मामले में रात को प्रशासन मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


सांसद राजबब्बर के रोड शो और सभा के लिए प्रशासन से शाम चार बजे से शाम सात बजे तक की अनुमति कांग्रेस ने ली थी। राजबब्बर का रोड शो शाम करीब चार बजे गांधी पार्क से शुरू किया जाना था लेकिन राज बब्बर रात करीब साढे़ आठ बजे रोड शो के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद ने बताया रोड शो और सभा के लिए शाम चार बजे से सात बजे तक ही अनुमति थी। इसके बाद रोड शो निकालना आचार संहिता का उल्लंघन है। रोड शो शुरू होते ही प्रशासन ने वीडियोग्राफी शुरू करा दी। सुभाष तिराहे से रोड शो शुरू हुआ। एक खुले वाहन पर राजबब्बर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी शहाजहां परवीन, मुर्तजा हुसैन, अतुल चतुर्वेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्र्ष तिवारी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग भी थे। बाइकों पर कांग्रेस का झंडा और पोस्टर लेकर कार्यकर्ता चल रहे थे। गांधी पार्क चौराहा, गंज चौराह, सदर बाजार, नाले की पुलिया होते हुए नैनी ग्लास के पास सभा स्थल तक राज बब्बर रोड शो करते हुए पहुंचे।


नैनी ग्लास के पास चुनावी सभा में राजबब्बर ने कहा कि मेयर का चुनाव जीतने से न दिल्ली एवं न प्रदेश की सरकार गिरेगी। बल्कि इसका असर गुजरात के चुनाव में दिखाई देगा। गुजरात में आपकी लड़ाई लड़ने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी लागू करने एवं गांधी की सोच को खत्म करने वालों के खिलाफ यदि कोई लड़ रहा है तो वह कांग्रेस है। गुजरात में केंद्र के 45 मंत्री, खुद प्रधानमंत्री डेरा ही डालने को विवश है। मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग सीता के राम का मंदिर नहीं सत्ता के राम के मंदिर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed