{"_id":"5a130ee64f1c1b6d548be3d1","slug":"31511198438-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे जान की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी घूम रहे खुलेआम, दे रहे जान की धमकी
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरबा में भट्ठा मजदूर हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तार न होने से परेशान परिवारीजन व ग्रामीण एसपी से मिले। प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
चार नवंबर को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरबा निवासी भट्ठा मजदूर इरमान की नामजद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं कुछ दिन पूर्व पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए जीतू यादव समेत तीन अन्य आरोपियों को जेल भेजा है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हत्या शिवपाल की करने आए थे।
मगर गोली इरमान के जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को इरमान के परिवारीजन ग्रामीणों के साथ एसपी राजेश एस से मिले। उन्हें प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने बातया कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी वजह से मृतक के परिवारीजन व पक्ष के लोग दहशत में हैं। एसपी ने पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।