फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया

Sun, 19 Nov 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया
Indira Gandhi
फिरोजाबाद। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। कांग्रेसियों ने जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन कर फल और मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर आयोजित गोष्ठी में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अलग पहचान बनाई। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेता इंदिरा गांधी की तरह व्यक्ति और वैचारिक वफादारी को महत्व देते हैं। सुरेंद्र नागर, सौरभ पोरवाल, बाबूराम निशंक, चांद कुरैशी, कुसुम सिंह, अंकित शर्मा, शिवम शर्मा, सुबूर अली मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस मेयर प्रत्याशी शाहजहां परवीन के मुख्य चुनाव कार्यालय पर इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी स्मरणोत्सव मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि विश्व में भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश की पहचान इंदिरा गांधी ने दिलाई थी। जोनल प्रवक्ता संदीप तिवारी ने कहा कि इंदिरा जी के बताए मार्ग पर चलकर हम सभी देश के विकास और पार्टी को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। शैलेंद्र शर्मा, विद्याराम राजौरिया, आमिर अली, सतीशचंद्र अग्रवाल, उमाकांत पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। हाजी नसीर अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की सेवा के लिए पूरा जीवन त्याग कर दिया। पूरा भारत उनका लोहा मानता था। मौके पर बाबूराम निशंक, महेश धाकड़, वकील नवी अफगानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed