फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घायल युवक के इलाज के लिए स्टेशन रोड पर लगाया जाम

घायल युवक के इलाज के लिए स्टेशन रोड पर लगाया जाम

Sun, 19 Nov 2017 11:57 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक के इलाज के लिए स्टेशन रोड पर लगाया जाम
Jam - फोटो : Jam
फिरोजाबाद। गुरुवार को कार की टक्कर से घायल वी-मार्ट के सफाई कर्मी के परिजनों ने इलाज की मांग करते हुए एसएन मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस से कार चालक पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित वी-मार्ट में कार्यरत सफाई कर्मचारी विष्णु (24) पुत्र बृजकिशोर निवासी लेबर कालोनी थाना लाइनपार चाय लेने गया था। विगत 15 नवंबर को विष्णु को सड़क पार करते समय तेज गति कार ने टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया था। कंपनी स्टाफ ने परिजनों की सहायता से आगरा स्थित रैनवो हॉस्पिटल में भर्ती करा?? या था।
विज्ञापन


रविवार को इलाज के पैसे की मांग करते हुए परिवारीजनों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। परिवारीजन घायल का इलाज और कार चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।घायल कर्मचारी के परिवारीजन इलाज नहीं कराए जाने और इलाज के लिए पैसा नहीं देने के कारण गुस्साए थे और जाम लगा दिया था। समझा कर लोगों को सड़क से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed