{"_id":"5a0b31234f1c1b6e548bd094","slug":"31510682915-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास से टकराएगी बहू, पिता को चुनौती देगा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास से टकराएगी बहू, पिता को चुनौती देगा बेटा
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव में शहरवासियों को काफी रोचक नजारा देखने को मिलेगा। पार्षद पद के लिए बहू सीधे सास को टक्कर देती दिखाई देगी तो वहीं बाप-बेटे भी आपस में टकराते नजर आएंगे। देवरानी व जेठानी एक दूसरे को हराने के लिए जोर अजमाइश करेंगी तो मां-बेटी के मध्य भी चुनावी अखाड़े में दो-दो हाथ करती दिखाई देंगी।
नगर निकाय चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मंगलवार को प्रतीक चिह्न आवंटित हो गए। चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान के लिए गति देनी तेज कर दी है। चिह्न मिलने के साथ बैनर, पोस्टर के साथ प्रचार के लिए ही बैलेट पेपर बनवाने शुरू कर दिए है। वार्ड संख्या 13 में पार्षद पद के लिए मैदान में यहां सास और बहू आमने-सामने हैं। ऊषा देवी पत्नी कामता प्रसाद गुप्ता सपा से पार्षद पद का चुनाव लड़ रहीं हैं जबकि उनकी पुत्रवधू प्रीती गुप्ता पत्नी पवन गुप्ता निर्दलीय मैदान में हैं। दोनों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
वार्ड संख्या 12 में भाजपा प्रत्याशी मनोज शंखवार पुत्र राजन सिंह शंखवार निवासी झलकारी नगर ने भाजपा से पार्षद पद के प्रत्याशी हैं तो उनके पिता राजन सिंह पुत्र राम प्रसाद ने निर्दलीय मैदान में हैं। वार्ड संख्या 31 में देखें तो पूर्व सभासद राकेश गौतम की पत्नी नीरू गौतम अपना भाग्य आजमाने को मैदान में उतरीं हैं तो उन्हें पहले घर में ही अपनी जेठानी संतोष गौतम पत्नी सत्यप्रकाश गौतम से मुकाबला करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी सावित्री गुप्ता पत्नी राजनरायन गुप्ता सपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं लेकिन सावित्री गुप्ता की बेटी प्रियंका गुप्ता भी मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में डटी हैं। सावित्री को साइकिल चुनाव चिह्न मिला तो प्रियंका को शटल मिल गया। हालांकि इनमें कुछ खुद को डमी प्रत्याशी बताकर खुद का मुकाबला नहीं होने की बात कह रहे हैं।