{"_id":"59e25a714f1c1b6f548b7860","slug":"31508006513-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर ठीक नहीं हुई स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर ठीक नहीं हुई स्ट्रीट लाइटें
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दिवाली के त्योहार पर भी शहर की गलियां अंधकार में डूबी रहेंगी। कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो पाईं हैं। शहर में 500 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा पसरा रहता है।
दिवाली का पांच दिवसीय त्योहार 17 अक्तूबर को धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगा। दिवाली पर हर कोई अपने घर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाता है, लेकिन इस बार शहर के मुख्य मार्ग और गलियां अंधेरे में डबी दिखाई देंगी। नगर निगम ने शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट अभीतक ठीक नहीं कराई हैं। नगर निगम ने शहर में कुल 9679 स्ट्रीट लाइटें और हाइमास्ट लाइटें लगवाई गई हैं।
शहर में कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई जाती है। वर्तमान में कंट्रोल रूम में प्रकाश विभाग से संबंधित तमाम शिकायतें लंबित हैं। धनाभाव के चलते प्रकाश विभाग ने दिवाली के लिए लाइटें नहीं मंगवाई गईं। और तो और नगर निगम के पास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट सही करने के लिए सामान भी उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में दिवाली पर खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक होने की संभावना नजर नहीं आ रही।