फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आरक्षण की स्थिति साफ होते ही बढ़ी राजनीतिक सरगरमी

आरक्षण की स्थिति साफ होते ही बढ़ी राजनीतिक सरगरमी

Fri, 13 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण की स्थिति साफ होते ही बढ़ी राजनीतिक सरगरमी
फिरोजाबाद/टूंडला। निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की स्थिति साफ होते ही एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। चुनाव मैदान मे किस्मत आजमाने के लिए संभावित प्रत्याशियों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। चेयरमैन पद के लिए क्रमवार टूंडला सीट सामान्य वर्ग की होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं होने से अनुसूचित जाति वर्ग के तमाम नए चेहरे सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश का शासन क्या बदला, निकाय चुनाव के सामान्य वर्ग का आरक्षण बदल गया। इसी के साथ बदल गए प्रत्याशियों के चेहरे। पिछले निकाय चुनावों की क्रमवार आरक्षण स्थिति को देखी जाए तो पहले सामान्य महिला, फिर एससी महिला, फिर बीसी महिला की सीटें हुईं। इस क्रम के मुताविक इस बार सामान्य वर्ग पर निकाय चुनाव होने थे। इस कयास को लेकर टूंडला नगर से लगभग चार दर्जन से अधिक सामान्य वर्ग के लोग निकाय चुनाव मैदान में कूदने की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन


अब सामान्य वर्ग से टूंडला की सीट बदलकर अनुसचित जाति की हो गई है। इसको लेकर एससी वर्ग के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। टूंडला सीट पर सामान्य वर्ग से 50 से अधिक प्रत्याशियों की लिस्ट थी, लेकिन अब दर्जनभर प्रत्याशियों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि अनुसूचित जाति में जाटव समाज से चार, कोरी समाज से तीन, धोबी समाज से दो, बाल्मीकि समाज से दो, धनगर समाज से दो संभावित प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोकना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कुछ और जातियों के प्रत्याशियों के चेहरे साफ होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन पद अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व होने से सामान्य वर्ग के तमाम प्रत्याशियों पर जैसे गाज सी गिर गई है। इस निकाय चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा ने अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी। ऐसी स्थिति में पार्टी समर्थित कुछ प्रत्याशी पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क कर पार्टी सिंबल पर टिकट पाने के लिए भाग दौड़ में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed