फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मै तो दीवानी हूं अपने घनश्याम की

मै तो दीवानी हूं अपने घनश्याम की

Sat, 30 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मै तो दीवानी हूं अपने घनश्याम की
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव में गुरूवार रात रामलीला मैदान में वृंदावन की वंदना सिंह एंड पार्टी के कलाकारों ने ब्रज गीतों पर भजन संध्या प्रस्तुत कर समां बांध दिया। भजन संध्या के दौरान आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन


गायिका वंदना सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ गोवर्धन पर्वत की महिमा का वर्णन करते हुए भजन सुनाया गोवर्धन महाराज तुम्हारे सिर पर मुकुट विराज रहयो। कृष्ण-सुदामा की दोस्ती पर झांकी प्रस्तुत करने के साथ भजन गाया अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला का वर्णन कर भजन सुनाया। बांके बिहारी पर भजन प्रस्तुत किया पर्दा हमसे करते हो क्यों बिहारी जी। ब्रज कलाकारों ने राधिका गोरी से ब्रज की छोरी से कराइ दे मेरो ब्याह, ओड़ ली, चुनरिया, कन्हैया, तेरे नाम की, मैं तो हूं दीवानी अपने घनश्याम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना सिंह पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने ब्रज की होली पर आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सचिव आरपी सिंह यादव, श्याम सिंह यादव, उमेशचंद्र यादव, रामनरेश कटारा, नितेश अग्रवाल, अजय यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed