{"_id":"59c2be5f4f1c1b23688b59a8","slug":"31505934943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से नहीं पानी, जलमूल्य के भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से नहीं पानी, जलमूल्य के भेजे नोटिस
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के क्षेत्र नगला विशभनु में दो साल से पेयजल संकट से जूझ रहे लामबंद लोगों ने बुधवार सुबह जलकल विभाग में पहुंच कर हंगामा करते हुए नारेबाजी की।नगला विशभनु क्षेत्र में वर्षों से पेयजल समस्या बनी हुई है।
क्षेत्र के लोग पेयजल एवं अन्य समस्याओं को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। नगला विशभनू बिहार बस्ती की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। इसके बाद भी जलकल विभाग ने छह-छह हजार रुपये जलमूल्य जमा करने के नोटिस थमा दिए।
इसी से गुस्साई महिलाओं और पुरुषों ने बुधवार को पूर्व सभासद राकेश यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर में भरकर जलकल विभाग जा पहुंचे। पेयजल संकट को लेकर जमकर हंगामा करते हुए नगर निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि वर्षों से घरों में पानी नहीं आ रहा और जल निगम छह-छह हजार रुपये के नोटिस भेज रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं ने जलमूल्य के नोटिस भेजने पर अफसरों को खरी-खोटी सुनाईं। अवर अभियंता पीके सिंह ने कहा कि क्षेत्र में दो नलकूपों से पेयजल आपूर्ति हो रही है। कुछ गलियों में पानी नहीं पहुंच रहा। वहां सर्वे कर दूसरे नलकूपों से जोड़ कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
पेयजल समस्या दूर करने का आश्वासन मिलने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। कमलेश, चरनदेवी, मीरा, सीता, पूजा, मीना, संगीता, सुशीला, आशा, ममता, अंगूरीदेवी, लक्ष्मी, राजारानी, नीतू, बबजली, पुष्पा, दाताराम वर्मा, देवीराम, सुरेंद्र राठौर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।