{"_id":"59a6d1874f1c1b50738b475d","slug":"31504104839-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर के मुद्दे को हवा देने के मूड में नहीं संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर के मुद्दे को हवा देने के मूड में नहीं संघ
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
RSS
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। संघ अब राममंदिर के मुद्दे को हवा देने के मूड में नहीं है। संघ का मानना है कि मामला अदालत में है और वहीं से फैसला भी होना है। ऐसे में अब संघ देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार को फीडबैक देगा। यह फीडबैक संघ के प्रचारकों ने देश के कोने-कोने से लिया है।
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा. मनमोहन वैद्य ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा अदालत में चल रहा है। वहीं से फैसला होना है तो इस मुद्दे पर चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एक से तीन सितंबर को वृंदावन में होने जा रही संघ की समन्वय समिति की बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी। देश के सामने जो ताजा हालात हैं चाहें बढ़ता आतंकवाद हो या फिर पाकिस्तान और चीन का मसला, इन सभी बिंदुओं को बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर संघ से जुड़े 35 संगठन हैं यह सभी इस पर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे, उनके सुझाव भी आएंगे। इन सुझावों को संघ की राष्ट्रीय फोरम में रखा जाएगा। आगे इन बिंदुओं को लेकर पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एक सवाल के जवाब में वैद्य ने कहा कि देश के दुश्मनों का इलाज बहुत जरूरी है।