{"_id":"598b55c94f1c1bad518b462b","slug":"31502303689-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में बैंक की शाखा खुलने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में बैंक की शाखा खुलने की कवायद तेज
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विकास भवन में बैंक शाखा खोले जाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को केनरा बैंक की सुरक्षा प्रबंधक ने विकास भवन का जायजा लिया। उन्होंने सीडीओ के साथ बैंक शाखा के लिए विकास भवन की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल का जायजा भी लिया।
पिछले दिनों विकास भवन के निरीक्षण के दौरान डीएम अमित किशोर ने कार्यालय परिसर में बैंक शाखा खोले जाने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर कवायद तेज हो चुकी है। जिले की अग्रणी केनरा बैंक ने विकास भवन में शाखा खोलने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को बैंक की क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक दिव्या चौहान ने विकास भवन का जायजा लिया। इस दौरान बैंक परिसर के लिए चिन्हित की गई कैंटीन का दौरा कर उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं की पड़ताल की। साथ ही सीडीओ उग्रसेन पांडेय से उन्होंने तमाम जानकारियां और सुरक्षा को लेकर स्थिति पर वार्ता की।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद बैंक शाखा के निर्माण का काम शुरू होगा। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि विकास भवन में बैंक शाखा खुलने से फरियादियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान एलडीएम एलसी पॉल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।