फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हेमा ने संसद में किया बीमा कंपनियों को बेनकाब

हेमा ने संसद में किया बीमा कंपनियों को बेनकाब

Wed, 09 Aug 2017 12:39 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
हेमा ने संसद में किया बीमा कंपनियों को बेनकाब
हेमामालिनी - फोटो : हेमामालिनी
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर सवाल उठाते हुए बीमा कंपनियों को बेनकाब किया है। सांसद ने जो रिपोर्ट पेश की है उसमें कहा है कि किसानों से तो पैसा लिया जा रहा है लेकिन फसल का नुकसान होने पर उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


सांसद ने कैग रिपोर्ट के खुलासे को भी शामिल किया है। उन्होंने जांच की भी मांग करते हुए सरकार से पूछा है कि कैग ने जो मैकेनिज्म विकसित करने की सलाह दी थी उस पर सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


फसल बीमा योजना में गड़बड़ी का मुद्दा इस समय प्रदेश भर में गूंज रहा है। कंपनियां फसली बीमा के नाम पर तो काश्तकारों से पैसा ले रही हैं लेकिन जब फसलों को नुकसान होता है तो उसे लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 में हुई ओलावृष्टि से ही प्रदेश के तीस जिलों में फसलों को नुकसान हुआ था लेकिन बीमा कंपनियों से कोई राहत किसानों को नहीं मिली थी। मंगलवार को मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने यह मुद्दा संसद में उठाया।

उन्होंने सिलसिलेवार किसान की पीड़ा को सरकार के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत बैंक एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा किसानों को दिए जाने वाले क्लेम में काफी अनियमितताएं की जाती हैं। स्थिति में सुधार करने तथा फसल बीमा योजना को लक्ष्य के अनुरूप सफल बनाने के लिए एक मैकेनिज्म विकसित करने की सलाह दी गई है।


सरकार बताए कि इस दिशा में अब तक क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने योजना की स्वतंत्र इकाई द्वारा मानीटरिंग न करने के लिए भी सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि इसके लिए क्या नीतिगत कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार से उत्तर प्रदेश और मथुरा के किसानों को फसल बीमा योजना में मिले लाभ की जानकारी भी मांगी है। जिले में किसानों की संख्या 1.76 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed