{"_id":"5987618a4f1c1be6638b492c","slug":"31502044554-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचली कालोनी में घुसा पानी, पलायन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचली कालोनी में घुसा पानी, पलायन शुरू
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी धीरे-धीरे कालोनियों की ओर बढ़ रहा है। लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है।
यमुना के जलस्तर में रविवार को तेज वृद्धि देखी गई। दोपहर बाद यमुना का पानी केशीघाट के परिक्रमा मार्ग में आ गया। इससे परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। यमुना ने निचली कालोनी के पास बनी कालोनी, पानीघाट, दुर्गापुरम, यमुना विहार आदि कालोनी का रुख कर लिया। कालोनी में पानी घुसने से लोगों में दहशत है। किनारे बसे लोगों के पास पलायन करने लगे हैं।
पानीघाट निवासी नत्थो प्रजापति, रमेशचंद्र, गोपाल बाबा, भगवत आदि ने बताया कि रविवार की दोपहर से पानी ने कालोनियों का रुख कर लिया है। अगर जलस्तर और बढ़ता है तो दर्जनों परिवारों को घर खाली करने पड़ेंगे।