फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डकैती का खुलासा

होटल मालिक के गिरोह ने डाली थी बोदला में डकैती

Fri, 04 Aug 2017 08:29 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
डकैती का खुलासा
आगरा। बोदला में ट्रांसपोर्टर मदन गोपाल शर्मा के घर 12 जुलाई को डकैती होटल मालिक विजय पंकज प्रधान के गिरोह ने डाली थी। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद हुई है। मुठभेड़ में उस्मान नाम के बदमाश को गोली लगी है। उसे भर्ती कराया गया है। तीन बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार बदमाशों में जगदीशपुरा के नगला अजीता का सुरेश पारस, एटा के जलेसर के महानमई का राजकुमार उर्फ पप्पू, एटा के अवागढ़ के मंडपुरा का धर्मेंद्र और मथुरा के सदर के दीपपुरम औरंगाबाद का उस्मान उर्फ सद्दाम है। उस्मान को ही गोली लगी है। इनसे सोने की तीन अंगूठी, 12 हजार कैश, पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


फरार बदमाशों में एटा के जलेसर के पछिया बेगमपुर का विजय पंकज प्रधान, जलेसर के जैनपुर का अरविंद जाटव और आगरा का राजकुमार कुशवाहा है। राजकुमार के बारे में और डिटेल पुलिस को नहीं मिली है। विजय प्रधान फिलहाल आगरा की आवास विकास कालोनी के सेक्टर आठ में रहता है। वह गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना के होटल में ही ठहरे थे बदमाश
आगरा। बदमाशों ने बताया कि डकैती के बाद वे विजय प्रधान के होटल में ठहरे थे। यह होटल सिकंदरा स्मारक के सामने है। प्रधान के पुलिस से अच्छे रिश्ते हैं। पुलिस कभी उसके होटल में चेकिंग करने नहीं आती है। पूरा गिरोह वारदात के लिए होटल में ही इकट्ठा होता था। वारदात के बाद यहीं पर आकर ठहर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed