फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोरखपुर के लापता रिटायर्ड प्रोफेसर की मथुरा में मिल रही लोकेशन

गोरखपुर के लापता रिटायर्ड प्रोफेसर की मथुरा में मिल रही लोकेशन

Fri, 21 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के लापता रिटायर्ड प्रोफेसर की मथुरा में मिल रही लोकेशन
मथुरा। तीन जुलाई को गोरखपुर से हरिद्वार जाने के लिए निकले रिटायर्ड प्रोफेसर लापता हैं। निर्धारित समय में घर नहीं पहुंचने से परेशान परिवारजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस की मदद से मोबाइल की लोकेशन नौ जुलाई से अब तक मथुरा और वृंदावन में मिलने पर परिजन यहां आ गए हैं। परिजनों ने पुलिस से रिटायर्ड प्रोफेसर का सुराग लगवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी हरिप्रसाद मिश्रा बिहार के समस्तीपुर में कृषि विवि में प्रोफेसर थे। वे दिसंबर में रिटायर्ड हुए हैं। तीन जुलाई को पत्नी निर्मला मिश्रा से देहरादून, दिल्ली एवं कश्मीर में लेक्चर देने जाने को कहकर निकले थे। रिटायर्ड प्रोफेसर ने 10 जुलाई तक लौटकर आने की बात भी कही।
विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाले बेटे जितेंद्र मिश्रा ने पिता के मोबाइल पर फोन लगाया तो बंद मिला। 10 जुलाई तक नहीं लौटे तो छोटे बेटे पुष्पेंद्र मिश्रा ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। पिता की तलाश में जितेंद्र जुटे। छानबीन के दौरान पता चला कि नौ जुलाई को हरिद्वार से उनके पिता मथुरा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की लोकेशन भी नौ जुलाई से अब तक मथुरा-वृंदावन में होने पर पुत्र और पुत्रवधु यहां आ गए। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह से मिलकर पुत्र एवं पुत्रवधु ने पिता की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने बताया कि लोकेशन मथुरा और वृंदावन में मिल रही है। जल्द ही पुलिस उनका पता लगा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed