{"_id":"595d37f64f1c1b230c8b465f","slug":"31499281398-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा एयरफोर्स के माल वाहक विमान में घुसा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा एयरफोर्स के माल वाहक विमान में घुसा अजगर
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एयरफोर्स के मालवाहक विमान एएन-32 में बुधवार को एक अजगर घुस गया। उड़ान से पहले टेक्निकल जांच के दौरान वायुसेना कर्मियों ने इसे देख लिया। इससे हड़कंप मच गया। बाद में वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने इसे पांच घंटे बाद निकाला।
एयरफोर्स स्टेशन में बुधवार को कई विमान खड़े हुए थे। एएन 32 में कर्मियों ने दस फीट का अजगर देखा। इसकी सूचना पर अधिकारी भी आ गए। एयरफोर्स कर्मियों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस संस्था के हेल्प लाइन नंबर पर काल किया। दोपहर में टीम पहुंची। अजगर विमान के दाहिने हिस्से के संकरी जगह में कुंडली मारकर बैठा था। उसने विंग के हिस्से को जकड़ रखा था। काफी देर तक टीम उसके हरकत करने का इंतजार करती रही। उसके पकड़ ढीली करने पर उसे सावधानी पूर्वक निकाला जा सका। इसमें टीम को पांच घंटे का समय लग गया। अजगर को जानवरों के अस्पताल में रखा गया है। कुछ देर उसकी देखरेख की गई।