{"_id":"595a80d24f1c1b0a748b4766","slug":"31499103442-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा देगी बचाव वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा देगी बचाव वैन
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
वाहन को रवाना करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। महिलाओं, बालिकाआें की सुरक्षा, सामाजिक आर्थिक सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई 181 महिला हेल्प लाइन टोल फ्री है। महिला हेल्प लाइन पर कोई भी महिला एवं बालिका सलाह के लिए कॉल कर सकती है। विषम परिस्थितियों में फंसी महिला को प्रशिक्षित टेली काउंसलर से परामर्श देकर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर सहायता दी जाएगी। यह बातें जिलाधिकारी यशवंत राव ने कहीं।
कचहरी परिसर से 181 महिला आशा ज्योति को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद उन्होेेंने कहा बचाव वैन में एक प्रशिक्षित महिला के साथ महिला पुलिस आरक्षी तैनात रहेगी। जो महिलाओं को विषम परिस्थितियों से बचाने व सहायता देने का कार्य करेंगी। हिंसा से पीड़ित महिला को बचाव वैन के जरिए केंद्र पर लाया जाएगा एवं उन्हें रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, संबंधित थाने भेजा जाएगा।
इसके लिए 181 हेल्पलाइन में अलग प्रविष्टि रजिस्टर होगा। बचाव वैन के संचालन की जिम्मेदारी जिला संचालन समिति की है। जिसके सदस्य सचिव जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाए हैं।
विज्ञापन
वैन का संचालन केंद्र महिला चिकित्सालय होगा। आशा ज्योति केंद्र पर सैफई अस्पताल से बचाव टीम के लिए तीन महिला सुगमकर्ता की तैनाती की है। दीवानी मामले, घरेलू हिंसा के मामलों के लिए वैन में महिला हेल्पलाइन सुगमकर्ता के साथ दो महिला होमगार्ड मौजूद रहेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी आचार्य जेके त्रिवेदी, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा आदि मौजूद थे।