{"_id":"594bf7084f1c1b18078b45fe","slug":"31498150664-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार के बाद किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार के बाद किया प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस मनाया
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
न्यायालय परिसर में एक दिन पूर्व अधिवक्ता भाइयों की मारपीट की घटना के बाद न्यायालय आ रहे अधिवक्ता को रास्ते में घेरने का प्रयास किया गया। जानकारी पर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता रंजीत कुमार भारद्वाज और उनके भाई अजीत कुमार के साथ बुधवार को जमीन के विवाद के चलते न्यायालय परिसर में मारपीट की गई थी। घटना की प्राथमिकी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई। मामले में एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को अधिवक्ता रंजीत कुमार बाइक से न्यायालय परिसर आ रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें महफूज अली ने अपने साथियों के साथ घेरने का प्रयास किया। वे किसी प्रकार बचकर नरौली पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अपनी सुरक्षा में न्यायालय परिसर तक पहुंचाया। यहां रंजीत ने मामले की जानकारी न्यायालय परिसर में पहुंचकर दी। इसी क्रम में न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अधिवक्ता भाइयों का उत्पीड़न न किए जाने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य सेे विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय कुमार, पीसी मिश्रा, सत्येंद्रपाल सिंह बैस, सुरेंद्र सिंह,धनमेश शर्मा, प्रदीप समाना, अभिषेक गुप्ता, संजीव यदुवंशी, रंजीत भारद्वाज, अजीत भारद्वाज, राजीव यादव, धरमवीर सिंह, श्याम कुमार गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।