फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक दिन में जांचीं रसायन विज्ञान की 30 हजार कापियां

एक दिन में जांचीं रसायन विज्ञान की 30 हजार कापियां

Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक दिन में जांचीं रसायन विज्ञान की 30 हजार कापियां
आगरा । डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को 160 परीक्षकों ने रसायन विज्ञान की 30 हजार कापियां जांचीं। एक-एक परीक्षक ने 180 से लेकर 200 तक कापियों का मूल्यांकन किया। रोज की अपेक्षा मूूल्यांकन में अधिक समय दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के समक्ष समय पर परीक्षा परिणाम देने की चुनौती है। परिणाम में देरी का असर सत्र 2017-18 के पंजीकरण पड़ेगा। इसको देखते हुए कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित मूल्यांकन में तेजी पर जोर दे रहे हैं। प्रत्येक परीक्षक को रोजाना करीब 150 कापियां जांचनी होती है। मंगलवार को परीक्षकों ने अधिक समय दिया। एक-एक परीक्षक ने 30 से 50 अधिक कापियां जांचीं। इससे एक दिन में 30 हजार कापियों का मूल्यांकन संभव हो पाया। सर्वाधिक नौ लाख कापियां रसायन विज्ञान की थीं। 19 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू था, 15 जून तक 4.5 लाख के करीब ही कापियां जंच पाई थीं। इसके बाद से तेजी लाने की कोशिश की जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में सारे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed