फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   300 mm of rain in July after five years

Agra News: पांच साल बाद जुलाई में हुई 300 एमएम बारिश

Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
300 mm of rain in July after five years
कासगंज। जिले में पांच साल बाद जुलाई माह में 300 एमएम से अधिक बारिश हुई है। यह बारिश इस माह में होने वाली बारिश से डेढ़ गुना है। अधिक बारिश होने से फसलों पर संकट बना हुआ है, जिससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार मानसून समय से ही सक्रिय हो गया। जिले में जून माह में होने वाली औसत बारिश से अधिक बारिश हुई। जून माह में जिले में 57 एमएम बारिश का औसत है। जिसके सापेक्ष 73.66 एमएम बारिश हुई। अच्छी बारिश को देख धान उत्पादक किसान के चेहरे खिल गए। किसानों ने अपनी धान की फसल की तैयारी शुरू कर दी। अन्य किसानों ने भी सोचा कि इस साल समय से बारिश शुरू हो गई है तो खरीफ की फसल की बोआई भी समय से हो जाएगी, लेकिन जुलाई माह में पांच साल बाद 300 एमएम से अधिक बारिश हो गई। जो वर्ष 2022 में जुलाई माह में होने वाली बारिश की लगभग तीन गुनी है। जबकि जुलाई माह में जिले में 197.40 एमएम बारिश का औसत है। बारिश का यह सिलसिला अगस्त माह में भी थमा नहीं है। जिससे खरीफ की फसल बोने वाले किसानों के सामने समस्या आ गई। बारिश का यह सिलसिला अगस्त माह में भी कम नहीं हुआ है। अगस्त माह में 2012.10 एमएम बारिश का औसत है। इस माह के पहले सप्ताह में ही काफी अच्छी बारिश हुई है। 3 अगस्त की रात को तो सहावर में 84 एमएम तथा कासगंज में 66 एमएम बारिश हुई। वहीं 4 अगस्त की रात को पटियाली में 14 एमएम बारिश हुई। वहीं 5 अगस्त की रात को कासगंज , एवं सहावर क्षेत्र में रात में जमकर बारिश हुई। इतनी अधिक बारिश होने से किसान के सामने समस्या खड़ी हो गई है। खरीफ की फसल उत्पादक किसान काफी परेशान नजर आ रहा है।
विज्ञापन


जिले में
वर्ष- जून- जुलाई- अगस्त


2018-44.66-381.8-412-33
2019-14.66-251.3-119.93
2020-34.33-121.66-180.8
2021-99.66-277.76-155.40
2022-24.86-109.50-132.50
2023-73.66-305.-75.00 अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed