फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   300 dog feeder points will be built in 100 wards of the Municipal Corporation

Agra News: नगर निगम के 100 वार्डों में बनेंगे 300 डॉग फीडर प्वाइंट

Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
300 dog feeder points will be built in 100 wards of the Municipal Corporation
आगरा। पशु प्रेमी अब कुत्तों को सड़क पर खाना नहीं खिला सकेंगे। नगर निगम के 100 वार्डों में 300 डॉग फीडर प्वाइंट बनेंगे। जहां कुत्तों के खान-पान से इलाज तक की सुविधा होगी। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में एक लाख से अधिक कुत्ते हैं। नगर निगम ने पिछले साल 70 हजार कुत्तों में रैबीज की रोकथाम के लिए वैक्सीन कराया था। इस साल अगस्त तक 40 हजार कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया गया है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पिछले 5 साल में 60 हजार कुत्तों की नसबंदी कराई गई है। नसबंदी के बाद जो कुत्ते खूंखार हो गए हैं और लोगों को काट रहे हैं। इनके लिए आश्रय स्थल बनाया जाएगा। इस संबंध में जल्द एक प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इससे पहले कुत्तों के लिए 300 फीडर प्वाइंट बनाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर लोगों से बातचीत भी की जाएगी। फीडर प्वाइंट के संबंध में अवगत कराया जाएगा लोगों की सहमति के आधार पर प्वाइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed