फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 crore tender scam investigation stalled due to negligence

UP: ठंडे बस्ते में 30 करोड़ का टेंडर घोटाला, बिजली विभाग की लापरवाही से अटकी जांच

Sat, 17 Jan 2026 09:26 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 09:26 AM IST
सार

आगरा में बिजली विभाग में बड़ा टेंडर घोटाला हुआ। इसकी जांच भी लापरवाही के चलते अटकी हुई है। पुलिस को अब तक प्राथमिकी से संबंधित आवश्यक प्रपत्र बिजली विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। 

विज्ञापन
30 crore tender scam investigation stalled due to negligence
डीवीवीएनएल - फोटो : शोसल मीडिया

विस्तार

 फतेहाबाद विद्युत वितरण मंडल में 30 करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर घोटाले की जांच विभागीय लापरवाही के चलते अटकी हुई है। मामले में पुलिस को अब तक प्राथमिकी से संबंधित आवश्यक प्रपत्र बिजली विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस कारण विवेचना शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, फतेहाबाद मंडल में वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच हुए टेंडर घोटाले में शिविर सहायक (बाबू) नीरज पाठक को मुख्य आरोपी बनाया गया है। नीरज पाठक अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहले कमरे में बैठकर कार्य करते थे। विभागीय अधिकारियों ने उनके कमरे को सील कर दिया है, ताकि वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रह सकें। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यह सील विवेचना अधिकारी की मौजूदगी में खोली जाएगी। इस मामले में एसई फतेहाबाद सोमवीर की तहरीर पर वर्ष 2023-24 से 2025-26 के दौरान तैनात रहे अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, अरविंद कुमार, रविकांत मिश्रा और डीएन प्रसाद के साथ तत्कालीन लेखाकार सतीश कुमार और 13 फर्म मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बिजली विभाग ने 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को प्राथमिकी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से अब तक प्राथमिकी से संबंधित प्रपत्र नहीं मिले हैं। इस वजह से जांच आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द करा देंगे उपलब्ध
एसई फतेहाबाद सोमवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी से संबंधित जो प्रपत्र शेष रह गए हैं, उन्हें पुलिस को एक-दो दिन में उपलब्ध करा दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed