फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3 devotee dead in a road accident tractor crash mainpuri

मैनपुरीः मंदिर से लौट रहा श्रद्घालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, तीन की मौत

Wed, 17 Apr 2019 10:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
3 devotee dead in a road accident tractor crash mainpuri
हादसे के बाद अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
औंछा के रिख बाबा मंदिर से देर शाम लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से पलट गया। हादसे में एक किशोरी सहित तीन बालिकाओं की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो को सैफई के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


औंछा थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी मिलाप सिंह का परिवार बुधवार को औंछा स्थित रिख बाबा मंदिर पर आया था। यहां सिरसागंज के गांव नगला चैन निवासी उनकी बेटी रिंकी पत्नी कल्लू की पुत्री का अन्नप्रासन संस्कार कराने के बाद देर शाम वे लोग पड़रिया गांव वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर मैनपुरी मार्ग पर जमादार सिंह कॉलेज के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकाला। यहां से सभी को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने भावना छह वर्ष पुत्री राजेंद्र उर्फ रजनेश निवासी वीरपुर कला थाना अमापुर जिला कासगंज और गांव पड़रिया निवासी सुधीर सिंह की पुत्री दिव्या (17) तथा साक्षी (7) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत होने पर पड़रिया निवासी रिंकी (22) पुत्री ब्रजेश, चार वर्षीय गुलशन पुत्र सिंधी को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। 

हादसे में ये हुए घायल 
-अतुल 14 वर्ष  पुत्र राजेंद्र सिंह  निवासी पड़रिया 
-शिवानी पांच वर्ष पुत्री नरेश सिंह निवासी पड़रिया 
-शकुंतला 55 वर्ष पत्नी श्रीकृष्ण निवासी पड़रिया 
-पूजा 18 वर्ष पुत्री रनवीर निवासी पड़रिया 
-स्वाति 14 वर्ष पुत्री राय सिंह, निवासी पड़रिया 
-नीलाम 15 वर्ष पुत्री  राजेंद्र निवासी पड़रिया
-मनू तीन वर्ष पुत्री अरविंद, निवासी पड़रिया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed